By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 15 Mar 2019 07:09 PM (IST)
'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट्स सोमी खान और दीपक ठाकुर की दोस्ती को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों ने बिग बॉस 12 के घर में रहने के दौरान अच्छी बॉन्डिंग शेयर की और अच्छे दोस्त बन गए. लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनकी दोस्ती में अब दरार आ गई है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोमी और दीपक दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, इसका कारण अभी मालूम नहीं है. यह कहा जा रहा है कि दोनों हाल ही में एक विवाद में पड़ गए, जिसके परिणामस्वरूप उनके बीच लड़ाई हुई. सोमी और दीपक की दोस्ती टूटती देख उनके फैंस निराश हो गए हैं.
बता दें दीपक ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने नए सॉन्ग को गा रहे थे. यह गाना सोमी को पसंद आया जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. इस वीडियो के कैप्शन में सोमी ने लिखा, "खूबसूरत गाना! इस सॉन्ग को मेरे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद और मैं वास्तव में आपकी आवाज़ और इस गीत को पसंद करती हूं.'' इसके जवाब में दीपक ने लिखा इस वीडियो को पोस्ट करके, आपने इंस्टाग्राम अकाउंट का गौरव और बढ़ गया है.
दीपक और सोमी के लिए उनके इमोशन काफी अहम हैं. मगर यह भी है वह कभी भी एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. हालांकि, बिग बॉस के घर में रहने के दौरान सोमी इस बात पर बहुत स्पष्ट थीं कि वह दीपक को सिर्फ एक दोस्त के ज्यादा कुछ नहीं मानती थीं, जिसे सुनने के बाद दीपक उनसे खफा हो जाते थे.
KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
TV Serial Spoilers: 'अनुपमा' में प्रांशी की हालत गंभीर, एक साल के लिए वसुधा छोड़ देगी देव का घर
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप